हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा के मु...

    हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय बजट को सराहा

    Haryana News
    Manohar Lal Khattar

    युवा, महिला, किसान होंगे लाभान्वित : मनोहर

    • बोले-2.5 करोड़ हरियाणा वासियों पर केंद्रित

    चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय बजट पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर अमृत बजट प्रस्तुत किया है। वित्त मंत्री ने बजट में देश और समाज के प्रति सरकार की जो 7 प्राथमिकताएं बताई हैं, उनसे समाज के हर वर्ग का कल्याण होगा। अमृत काल में प्रस्तुत किया गया यह बजट आधुनिक भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

    यह भी पढ़ें:– आम बजट पर भिवानी के लोग बोले

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आम बजट पीएम नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप देश को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में सार्थक सिद्ध होगा। यह देशवासियों को नई ऊर्जा देने वाला सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और सर्व-समावेशी बजट है। सुशासन, गरीबी उन्मूलन, सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन और रोजगार सृजन का नया अध्याय लिखने में यह अहम योगदान देगा। मनोहर लाल ने कहा कि यह बजट समावेशी एवं भविष्यवादी है, जिसमें नौकरी, युवा, महिलाएं और किसान सभी के सशक्तिकरण को ध्यान में रखा गया है। बजट में ढांचागत अवस्थापना विकास, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन, आवास, सामाजिक कल्याण, कृषक कल्याण, उच्च शिक्षा, नवाचार एवं अनुसंधान पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है, जो हरियाणा के लिए लाभकारी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में कुछ ऐसी घोषणाएं हुई हैं, जिससे हरियाणा को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

    उन्होंने बताया कि मोटे अनाज के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ मिलेट की घोषणा और बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा या फिर 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ने जैसे कई ऐसे निर्णय हैं जो हरियाणा के कृषि व्यवस्था को और भी मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी मोबाइल के सस्ता करना और कोरोना में प्रभावित हुए मध्यम छोटे एवं मध्यम उद्योगों की मदद जैसे निर्णयों से टरटए सेक्टर मजबूत होंगे। बजट में किसान से लेकर मजदूर, बुजुर्गों से लेकर युवाओं, वेतनभोगियों से लेकर अपना व्यापार करने वालों तक सभी वर्गों का ख्याल रखा गया। हरियाणा भी इस बजट से प्रेरणा लेकर ढाई करोड़ हरियाणावासियों को ध्यान में रखकर अपना बजट बनाएगा।

    Dushyant sachkahoon

    हरियाणा सरकार द्वारा गाँवों में डिजीटल लाइब्रेरी बनाने के सपने को केन्द्र सरकार ने बजट में लिया है। इसके साथ ही एमएसएमई में 3 करोड़ रुपए तक का स्लैब बनाने से छोटे उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी और इससे युवाओं को स्टार्टअप बढ़ाने के लिए अवसर मिलेंगे।
                                                                                                       -दुष्यंत चौटाला, उप मुख्यमंत्री

    O.P. Dhankhar sachkahoon

    आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बजट में समाज के हर वर्ग की विकास में बराबर भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अमृतकाल का प्रथम बजट आगामी 25 वर्षों में देश के विकास आधार साबित होगा।
                                                                                       -ओपी धनखड़, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा भाजपा

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here