हमसे जुड़े

Follow us

27 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मेले में दो भ...

    मेले में दो भाइयों पर कापा-डंडों से जानलेवा हमला, एक गंभीर

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    12-13 हमलावरों ने घेरकर किया हमला, जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार

    हनुमानगढ़। नवां गांव में दरगाह मेले के दौरान कुछ युवकों ने दो भाइयों पर धारदार हथियारों और डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार तहसील टिब्बी के गांव तंदूरवाली निवासी ईरसाद पुत्र नूरनवी ने रिपोर्ट दी कि 5 मार्च को नवां गांव में दरगाह पर आयोजित मेले में वह अपने भाई मुस्तफा के साथ गया हुआ था। शाम करीब 4.30 बजे दोनों मेले में घूम रहे थे। इसी दौरान आमीन पुत्र हाजी निवासी नवां, इरफान पुत्र असलम, अल्लादिता पुत्र अश्कर अली, सलमान पुत्र अश्कर निवासी कीकरवाली तहसील संगरिया, जावेद पुत्र अताउ, फिरोज पुत्र अताउ निवासी 6-8 एलएलडब्ल्यू, निक्का पुत्र पप्पू निवासी मम्मड़खेड़ा सहित करीब 12-13 अन्य लोग हाथों में कापा, डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए और दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।

    आरोप है कि हमलावरों ने ईरसाद के सिर पर डंडों से वार किए, जबकि उसके भाई मुस्तफा के सिर पर कापा से हमला किया। इसके अलावा हाथ, कंधे और पैरों पर भी डंडों से चोटें पहुंचाई। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल मुस्तफा को तुरंत राजकीय चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन में भर्ती कराया गया, जहां ए-सर्जिकल वार्ड में उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई पलटूदास को सौंपी गई है। Hanumangarh News