हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बांदा में पुज...

    बांदा में पुजारी की हत्या

    Bulandshahr News
    सांकेतिक फोटो

    बांदा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक सुप्रसिद्ध मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने गुरूवार को बताया कि महोखर गांव निवासी शत्रुघ्न तिवारी (70) गांव में स्थित सुप्रसिद्ध पटेली का देवाला राम जानकी मंदिर के पुजारी थे। वह अपने पुत्र से अलग गांव के अंदर पैतृक मकान में रहते थे। रोज की तरह वह बुधवार को दिन भर पूजा-पाठ के बाद अपने घर विश्राम करने रात में गये थे।

    यह भी पढ़ें:– हार्ट अटैक से ही हुई सतीश कौशिक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

    क्या है मामला

    गुरुवार को जब पुजारी पूजा के लिए मंदिर नहीं पहुंचा। तब कुछ लोग पुजारी के घर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी हो सकी। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग पुजारी की धारदार हथियार से हत्या की गयी है। डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मिली जानकारी के अनुसार मृतक व उसके पुत्र से काफी समय से अनबन रही है। इस दृष्टि से भी घटना की जांच की जा रही है। घटना के अनावरण के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here