हमसे जुड़े

Follow us

10 C
Chandigarh
Sunday, January 18, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अमृतपाल ने भे...

    अमृतपाल ने भेष बदला: आईजी बोले-गुरुद्वारे जाकर पैंट-शर्ट डाली, फिर हुआ फरार

    Amritpal

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भगोड़ा अमृतपाल सिंह कपड़े बदलकर फरार हो गया है। इसका खुलासा आईजी सुखचैन सिंह गिल ने किया है। उसने पुलिस से बचने के लिए कई बार अपने कपड़े बदले हैं और उसने कई वाहन भी बदले हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आईजी ने कहा कि अमृतपाल गुरुद्वारे जाकर पैंट शर्ट डाली फिर बाइक से वहां से फरार हो गया।

    राज्य में अमन,भाईचारे के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जायेगी: मान

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि राज्य सुरक्षित और मजबूत हाथों में है तथा राज्य की शांति, सद्भावना और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की साजिशें रचने वालों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जा रही है। देशवासियों खास कर पंजाबियों के नाम वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब शांति और तरक्की का प्रतीक है क्योंकि इस पवित्र धरती से महान सिख गुरुओं ने समानता और हर वर्ग की भलाई का संदेश दिया है।

    उन्होंने कहा कि देश की आजादी के संघर्ष से लेकर देश को अनाज उत्पादन में आत्म-निर्भर बनाने और देश की सरहदों की रक्षा करने तक पंजाबियों ने संकट के समय हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व किया है। मान ने कहा कि पंजाबियों को किसी भी मुसीबत में मदद का हाथ बढ़ाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस धरती ने दुनिया को प्यार और शांति का रास्ता दिखाया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here