हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बेमौसम बरसात ...

    बेमौसम बरसात से रबी फसलों को नुकसान: तोमर

    Narendra Tomar

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से रबी फसलों को नुकसान हुआ है।

    यह भी पढ़ें:– पंजाब पुलिस के आईजी ने अमृतपाल को लेकर किया बड़ा खुलासा

    तोमर ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और विश्व बैंक की ओर से कृषि में उच्च शिक्षा को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं के सवाल में कहा देश के कई हिस्सों में अतिवृष्टि और ओले से गेहूं, सरसों,चना तथा कुछ अन्य फसलों को नुकसान हुआ है, जिसका राज्य सरकारें आकलन कर रही हैं। किसी भी राज्य सरकार ने अभी तक फसलों की हुई क्षति का ब्योरा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि जब कभी भी प्राकृतिक प्रकोप के कारण राज्यों में फसलों का नुकसान होता है तो सरकारें उसका आकलन कराती हैं जिन किसानों की फसल प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना के तहत होता है, उसे होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति की जाती है लेकिन जो किसान बीमा योजना की परिधि में नहीं आते हैं, उन्हें राज्य आपदा प्रबंधन कोष से मदद दी जाती है। राज्य आपदा प्रबंधन कोष में केन्द्र की 60 प्रतिशत राशि जमा होती है। अधिक नुकसान होने की स्थिति में राज्य फसलों का सर्वेक्षण कराते हैं और केन्द्र को ज्ञापन देते हैं। इसके बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाता है।

    उल्लेखनीय है पिछले कई दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजधानी केन्द्र तथा कई जगहों पर कहीं-कहीं जोरदार वर्षा हुई है और ओले भी गिरे हैं। कृषि वैज्ञानिकों का अनुमान है कि भारी वर्षा और ओलावृष्टि से रबी फसलों को नुकसान हुआ है।

    कृषि के विकास के बिना भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता: तोमर

    कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कृषि के विकास के बिना भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता है। उन्होंने कहा कि अमृत काल के दौरान सरकार ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसमें कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कृषि के बिना विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कृषि तकनीक सरल होनी चाहिए, कृषि उत्पाद गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए, कृषि लागत घटनी चाहिए और कृषि निर्यात बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कि ज्ञान और तकनीक से परिपूर्ण कृषि परिवार इसकी सभी चुनौतियों को तकनीकी से पूरा कर सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here