हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश CM Bhagwant M...

    CM Bhagwant Mann: सीएम भगवंत मान ने राजपुरा शहर के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

    Bhagwant Mann

    मान ने राजपुरा के विकास के लिए कई परियोजनाओं को दी मंजूरी

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में Rajpura city की सूरत बदलने (CM Bhagwant Mann) के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को खेल स्टेडियम, आम आदमी क्लीनिक, योगा सुविधा समेत कई विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी। पैप्सू टाउनशिप डेवलपमेंट बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक कस्बे राजपुरा की पुरातन शान को बहाल करने के लिए इसकी सूरत बदली जाएगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड के बजट को मंजूरी दे दी गई है, जिसमें 19.32 करोड़ रुपए की आमदनी और 7.19 करोड़ रुपए के खर्चों का अनुमान लगाया गया है।

    मान ने बताया कि राजपुरा शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए बोर्ड ने (CM Bhagwant Mann) राजपुरा टाउन में स्टेडियम (लगभग सात एकड़ क्षेत्रफल वाला) और राजपुरा शहर के पुराने बस स्टैंड के नजदीक एक पार्क (लगभग सात कनाल क्षेत्र वाला) बनाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के कामकाज को सुचारु ढंग से चलाने के लिए पैप्सू टाऊनशिप विकास बोर्ड की कार्यकारी समिति के गठन को हरी झंडी दे दी गई है।

    उन्होंने कहा कि इस समिति का नेतृत्व सीनियर अधिकारी वित्त कमिश्नर (CM Bhagwant Mann) राजस्व करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इलाका निवासियों की सुविधा के लिए गणेश नगर इलाके में करीब 84 लाख रुपए की लागत के साथ सडक का निर्माण करने को भी मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ियों वाले क्षेत्रों के कल्याण के लिए पुरानी मिर्च मंडी में 585 वर्ग गज क्षेत्र में धर्मशाला के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here