हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश IMD Weather U...

    IMD Weather Updates: दिल्ली पर गर्मी का टॉर्चर, 40 डिग्री पारे के बीच लू का अलर्ट! जानें अपने यहां का मौसम

    Rajasthan Weather Update
    Rajasthan Weather Update

    कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

    नई दिल्ली। गर्मी अब उफान पर है उसने अपने तेवर दिखाने शुरू कर (IMD Weather Updates) दिये हैं। शनिवार को राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने देश के 6 राज्यों में कल बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। अगले 24 घंटों तक के अपने यहां का मौसम के बारे में जानें।

    शनिवार को दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिल्ली का अधिकतम (IMD Weather Updates) तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। वहीं रविवार यानी आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इसके अलावा, अगले 3-4 दिनों के दौरान असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। जबकि 17-19 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में गरज/बिजली के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 17-19 अप्रैल के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में ओलावृष्टि और भारी बारिश होने की संभावना है।

    पूर्वी भारत यानी बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 4 दिनों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

    अगले 72 घंटों के दौरान कैसा रहेगा देशभर में मौसम

    देश में अधिकतम तापमान, पूवार्नुमान और लू की चेतावनी (IMD Weather Updates) मौसम विभाग के अनुसार मध्य और पूर्वी भारत यानी पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 39-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, अगले 3-4 दिनों के दौरान असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। जबकि देश के बाकी हिस्सों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here