हमसे जुड़े

Follow us

35 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More

    भयानक हादसा: 35 लोगों की दर्दनाक मौत

    Road Accident
    Morena News: चलती बस के निकल गए पहिये, चालक की मौत

    वियनतियाने (एजेंसी)। लाओस में 11 से 17 अप्रैल तक नववर्ष की (Road Accident) छुट्टियों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कुल 35 लोगों की मौत और 611 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी गुरुवार को अधिकारियों ने दी। लाओस के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले यातायात पुलिस विभाग के उप प्रमुख खामलेक जायसिथ ने एक संवाददाताओं से कहा कि नव वर्ष की छुट्टियों में पूरे देश में कुल 342 सड़क दुर्घटनाओं में 35 लोगों की मौत हो गयी है और 611 लोग घायल हुए है। साथ ही 589 वाहन क्षतिग्रस्त हुए है।

    कैसे हुआ हादसा

    खामलेक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण शराब पीकर तेज गति से गाड़ी चलाना है। लाओस में नव वर्ष सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होता है। कोविड-19 महामारी के कारण लगातार तीन वर्षों तक यह कार्यक्रम रद्द रहा, लेकिन इस वर्ष दक्षिण पूर्व एशियाई देश में लोगों ने नव वर्ष का जश्न मनाया। इस वर्ष, यातायात पुलिस विभाग ने छुट्टियों के दौरान सड़क यातायात सुरक्षा में सुधार लाने के लिए योजनाएं तैयार की है और यातायात नियमों के उल्लंघन की निगरानी और रोकथाम के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here