हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी टी वी एस जी इ...

    टी वी एस जी इण्टर कॉलेज जाडौल का रिजल्ट शत प्रतिशत, पंकज ने किया विद्यालय टॉप

    TVSG-Inter-College-Jadol

    बुलन्दशहर/जहांगीराबाद
    टी वी एस जी इण्टर कॉलेज जाड़ौल का हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा ( TVSG Inter College Jadol) परिणाम शत् प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र जडौली निवासी पंकज ने 94.33प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित हाई  स्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित किया गया। दोनों ही परीक्षाओं में विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।

    TVSG-Inter-College-Jadol

    हाईस्कूल परीक्षा में पंकज प्रथम, तुषार शर्मा 91.5प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा टिंकू व दीपांशी 91प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इण्टरमिडिएट परीक्षा में हिमांशु कुमार 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे। हिमांशी चौधरी ने 84,2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिवानी भड़ाना ने 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया है। प्रबंधक डॉ0 अजीत सिंह ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं साथ ही मेधावी बच्चों को शीध्र ही समारोह पूर्वक सम्मानित करने की घोषणा की। उन्होंने शत् प्रतिशत रिजल्ट के लिए विद्यालय स्टाफ व छात्रों की कड़ी मेहनत की भरपूर सराहना की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here