हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाबी सिंगर ...

    पंजाबी सिंगर की कमिश्नर से गुहार; बढ़ाइये सुरक्षा, कोई दे ना मार

    सिप्पी गिल बोले-मिल रही जान से मारने की धमकियां

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मशहूर गायक (Sippy Gill) ने पुलिस कमिश्नर के आगे गुहार लगाई है कि उनकी सुरक्षा को बढ़ाया जाए क्योंकि उनको जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हालांकि उनके पास दो सुरक्षाकर्मी हैं, लेकिन उन्हें वो कम लग रही हैं। पत्रकारों के सामने उन्होंने इस बात का जिक्र किया है।

    यह भी पढ़ें:– चारों तरफ चीत्कार, एक साथ हुआ परिवार के 5 सदस्यों का दाह-संस्कार

    जानकारी के अनुसार बाद दोपहर (Sippy Gill) अपनी कार से पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी के शीशे भी काले किए हुए थे। जब पत्रकारों ने उनकी गाड़ी को घेरा और काले शीशे करने का कारण पूछा तो कहा कि जब किसी को जान से मारने की धमकी दी जाती है तो वह छिपना पसंद करता है।

    ‘गुंडागर्दी’ को लेकर हुआ था केस दर्ज | Sippy Gill

    बता दें कि करीब तीन साल पहले सिप्पी गिल पर उनके गाने गुंडागर्दी को लेकर मामला दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस ने पंजाबी गायक और अभिनेता सिप्पी गिल के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

    पुलिस ने बताया कि यह एफआईआर महना थाने में 153ए (सौहार्द को बढ़ावा देना), 505 (सार्वजनिक शरारत करने वाले बयान देना), 117 (सार्वजनिक या 10 से अधिक लोगों द्वारा अपराध करने के लिए उकसाना) और आईपीसी 149 के तहत दर्ज की गई थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here