हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Rewari : बेखौ...

    Rewari : बेखौफ लड़ते रहे दो पक्ष, पुलिस दिखी बेबस, Video Viral

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लात-घूसे, लाठियां | Rewari News

    रेवाड़ी। जिले के गांव राजगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर झगड़े का एक (Rewari News) विडियो सामने आया है। झगड़े में दो पक्ष पुलिस के सामने ही एक-दूसरे पर लात-घूंसे चला रहे थे और पथराव कर रहे थे। विडियों में इस झगड़े के दौरान पुलिस के हाथ बंधे दिखाई दे रहे हंै। झगड़े के बाद दोनों पक्षों ने भाड़ावास पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।

    यह भी पढ़ें:– Haryana Weather : 18 मई तक बदला-बदला रहेगा मौसम, जून के प्रथम सप्ताह में केरल पहुंचेगा मॉनसून

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव राजगढ़ में उयरबीर और जगदीश के परिवार के बीच लंबे समय से एक बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन एक पक्ष के नाम है तो कब्जा दूसरे पक्ष का है। इसी के चलते मंगलवार शाम को एक पक्ष इसी जमीन को कब्जाने के इरादे से जमीन पर पहुंच गया। ऐसे में दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई।

    मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश कर रही थी लेकिन इतने में ही दोनों पक्षों के लोगों में झगड़ा शुरू हो गया और दोनों पक्षों के लोग पुलिस के सामने ही लात-घूंसे चलाने लग गए, पत्थर उठाकर एक-दूसरे पर फेंकने लगे। पुलिस ने बड़ी कोशिश की उन्हें छुड़ाने की लेकिन दोनों पक्ष बेखौफ लड़ाई करने में लगे रहे। इस झगड़े के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। देखना ये है कि अब पुलिस इस मामले में अब क्या करती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here