हमसे जुड़े

Follow us

27 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश करंट से जिंदा...

    करंट से जिंदा जल गई महिला, मौके पर हुई मौत, सिलाई करती थी महिला

    Hisar
    करंट से जिंदा जल गई महिला, मौके पर हुई मौत, सिलाई करती थी महिला

    Hisar सच कहूं /श्याम सुन्दर सरदाना

    हिसार में मंगलवार को तेज बारिश हुई। बारिश से शहर में जलभराव हो गया। वहीं, आजाद नगर में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। करंट से महिला जिंदा जल गई। हादसा करीब शाम 6 बजे के समय हुआ है। 30 वर्षीय महिला मोनिका की दो बेटियां हैं और उसका पति बलविंदर पटवार खाने में काम करता है।

    जानकारी अनुसार आजाद नगर में पटवार खाने के सामने वीटा बूथ के पास ही प्रथम तल पर कपड़ों की दुकान है। इस दुकान के बाहर ही मोनिका कपड़ों की सिलाई करती थी। मंगलवार शाम को तेज बारिश और हवा के कारण दुकान पर लगा बोर्ड ऊपर से गुजर रही बिजली की 11 हजार लाइन को छू गया। जिससे कि दुकान में करंट आ गया। कपड़ों की सिलाई कर रही मोनिका को जब करंट लगा तो वह दुकान से बाहर भागी।

    परंतु, वह शटर के पास ही गिर पड़ी। करंट से उसका शरीर जल गया। करंट उतरने की घटना का पता चलते ही लोगों ने पीछे से बिजली सप्लाई बंद करवाई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों को मोनिका की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here