हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home सरसा राजकीय कन्या ...

    राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां में फसल अवशेष प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन

    Sirsa News
    राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां में फसल अवशेष प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन

    छात्राओं ने रैली निकालकर दिया फसल अवशेष प्रबंधन का संदेश | Sirsa News

    चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। खंड के गांव नाथूसरी कला (Nathusari Kalan) स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन अभियान के तहत किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्कूली छात्राओं ने फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। ग्रामीणों को परली जलने के अवगुण के बारे में विस्तार से बताया गया। Sirsa News

    यह जानकारी देते हुए कृषि विकास अधिकारी शैलेंद्र सहारण ने बताया कि डा विजय कुमार खंड कृषि अधिकारी, डॉ. संत लाल एडीओ, डॉ. सलेंद्र सहारण एडीओ, डॉ कृष्ण कुमार कासनियां रिटायर्ड एसडीओ, पवन कुमारा कासनियां,पवन कुमार न्यौल, सरपंच रीटा कासनियां व सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने स्कूली छात्राओं को फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण को बचाना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है। खेतों में पराली जलाकर किसान पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन्होंने बताया कि छात्राओं को घर जाकर पराली जलाने के अवगुण बताने चाहिए। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:–  स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी प्राचार्य गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here