हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बंबीहा गैंग क...

    बंबीहा गैंग के दो युवक गिरफ्तार, दो पिस्टल व 10 जिंदा रोंद बरामद

    Bhiwani News
    Bhiwani News: 5 वर्ष से फरार उदघोषित आरोपी गिरफ्तार

    मलोट में फिरौती लेने आ रहे थे दोनों आरोपी | Malout News

    मलोट (सच कहूँ न्यूज)। Malout News: पंजाब के जिला मुक्तसर के विधानसभा क्षेत्र मलोट की पुलिस ने गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप से संबंध रखते दो व्यक्तियों को एक कार, 2 पिस्टल 32 बोर, 10 रोंद सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी (डी) मनमीत सिंह ने बताया कि डीएसपी (डी) की देखरेख में एसआई कुलबीर चंद इंचार्ज सीआईए मलोट टीम द्वारा संयुक्त तौर पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप से संबंध रखने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। Malout News

    मनमीत सिंह ने बताया कि सीआईए मलोट के एएसआई बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी द्वारा संयुक्त तौर पर कार्रवाई करते हुए चेकिंग के संबंध में बठिंडा चौक में मौजूद थे। मुखबीर ने सूचना दी कि अनमोलदीप मान पुत्र गुरप्रीत सिंह व गुरमीत सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह गांव अबुलखुराना जो कार नं. पीबी30 एस 7205 पर सवार हैं। मुखबीर के मुताबिक उनके पास अवैध हथियार हैं और मलोट में किसी घटना को अंजाम देने या फिरौती लेने के लिए आ रहे हैं। Malout News

    मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने अनमोलदीप व गुरमीत सिंह पर थाना सिटी मलोट में मामला दर्ज कर उनसे एक कार जिसमें अनमोलदीप सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह वासी गांधनियां व गुरमीत सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इन से 2 पिस्टल 32 बोर, 10 रोंद जिंदा बरामद किए है। प्राथमिक पूछताछ दौरान उन्होंने यह बताया कि यह दोनों गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप से संबंध रखते हैं, जिन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है।

    यह भी पढ़ें:–मैरिज पैलेस में बिना मान्यता चल रहा था स्कूल’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here