हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    577 Haj Pilgrims Die: भीषण गर्मी, लू में 577 हज यात्रियों की मौत

    Mecca News
    577 Haj Pilgrims Die: भीषण गर्मी, लू में 577 हज यात्रियों की मौत

    577 Haj Pilgrims Die: मक्का (एजेंसी)। सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान रेगिस्तानी क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू के कारण अब तक 577 लोगों की मौत हो गई। अरब राजनयिकों ने पुष्टि की कि गर्मी और लू में 323 मिस्रवासी मुख्य रूप से गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण मारे गये। अल-मुआइसेम अस्पताल से प्राप्त कुल संख्या का हवाला देते हुए एक राजनयिक ने कहा,‘‘सभी मिस्रवासी गर्मी के कारण मरे हैं, भीड़ के कुचलने के दौरान एक व्यक्ति को घातक चोटें भी आर्इं।’’ Mecca News

    मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया | Mecca News

    राजनयिकों ने बताया कि अम्मान की रिपोर्ट के अनुसार 60 जॉर्डनवासी मारे गए जो 41 की आधिकारिक संख्या से अधिक है। एक सऊदी अध्ययन से संकेत मिलता है कि तीर्थयात्रा उद्योग जलवायु परिवर्तन से काफी प्रभावित हो रहा है, जिससे तापमान में सालाना 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो रही है। सऊदी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सोमवार को मक्का की सबसे बड़ी मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। Mecca News

    Taiwan Visa-on-arrival : अब आसान होगा भारतीयों के लिए ताइवान जाना! ताइवान शुरू करने जा रहा है ये सुव…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here