हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More

    Kedarnath: रुद्रप्रयाग में बारिश से केदारनाथ हाइवे पर स्थित सुरंग हुई क्षतिग्रस्त

    Kedarnath News
    Kedarnath News : रुद्रप्रयाग में बारिश से केदारनाथ हाइवे पर स्थित सुरंग हुई क्षतिग्रस्त

    सुरंग का ढहा आगे का हिस्सा, बीच में हुआ छेद, आवाजाही बंद

    • अलकनंदा नदी का बढ़ा जल स्तर | Kedarnath News
    • शिव मूर्ति डूबी, घाट हुए जल मग्न, आवासीय भवनों को बना खतरा

    केदारनाथ (सच कहूँ न्यूज)। Kedarnath News: रुद्रप्रयाग में कल रात बारिश आफत बनकर बरसी। बारिश के कारण रुद्रप्रयाग शहर में केदारनाथ हाइवे पर स्थित सुरंग का ऊपरी हिस्सा ढह गया। जबकि सुरंग के बीच में एक बड़ा छेद भी हो गया। फिलहाल इस रस्ते केदारनाथ धामा जाने वाले वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। यात्री बाईपास मोटरमार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। वही दूसरी ओर रात को हुई बारिश से शहर में कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति भी पैदा हो गई। वहीं बद्रीनाथ क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। घाट जलमग्न हो चुके हैं। बेलनी पुल के नीचे शिव मूर्ति डूब गई है और आवासीय घरों को खतरा पैदा हो गया है।

    रुद्रप्रयाग में कल रात से लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण आम जन जीवन प्रभावित हो गया है। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाइवे पर लगभग 50 मीटर लंबी सुरंग स्थित है। कल रात हुई बारिश से इस सुरंग का आगे वाला हिस्सा टूट गया। जबकि सुरंग के बीच में एक छेद भी हो गया। फिलहाल सुरंग से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। यात्री और स्थानीय लोगों के वाहन बाईपास मोटरमार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। सुरंग को खोलने का कार्य भी शुरू हो गया है। जिले में लगातार बारिश जारी है। बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा चल रही है। धाम में भी रुक रुक कर बारिश हो रही है। वहीं बद्रीनाथ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी खतरे के निशान तक पहुंच गई है। नदी से सटे आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है। बेलनी पुल के नीचे स्थित शिव की मूर्ति भी जलमग्न हो चुकी है। उफान पर बह रही अलकनंदा नदी में कूड़ा खचरा और बड़े बड़े पेड़ बहकर आ रहे हैं।

    सभासद सुरेंद्र रावत ने कहा कि केदारघाटी के साथ केदारनाथ धाम को जोड़ने वाली संगम स्थित सुरंग बंद हो चुकी है। यहाँ पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से सुरंग में बड़ा छेद हो चुका है और आवाजाही बंद हो चुकी है। नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। नदी किनारे बसे लोगों से सचेत रहने को कहा जा रहा है। Kedarnath News

    यह भी पढ़ें:– अमृतपाल की पैरोल का शांडिल्य ने किया विरोध, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here