हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी प्रदर्शन: उपत...

    प्रदर्शन: उपतहसील पर ताला लगाने पहुंचे किसान, अधिकारियों के साथ बैठक के बाद हुए शांत

    Jakhal News
    Jakhal News: प्रदर्शन: उपतहसील पर ताला लगाने पहुंचे किसान, अधिकारियों के साथ बैठक के बाद हुए शांत

    15 अगस्त तक मुआवजा राशि देने पर सहमति | Jakhal News

    जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Protest: जाखल क्षेत्र में पिछले साल आई बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों को लेकर किसान पिछले लंबे समय से जाखल उप-तहसील कार्यालय में धरना दे रहे हैं। आज किसानों ने अपने पहले से तय अल्टीमेटम के अनुसार जाखल उपतहसील कार्यालय पर ताला बंदी करने पहुंचे। Jakhal News

    किसानों के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन के भी हाथ पांव फूले हुए थे। टोहाना एसडीएम प्रतीक हुड्डा, डीएसपी शमशेर सिंह, नायब तहसीलदार रसविंद्र सिंह धुन, एसडीओ कृषि विभाग मुकेश महला, डीआरओ श्यामलाल सहित कई अधिकारी जाखल किसानों से बात करने के लिए पहुंचे। प्रशासन की पहल के चलते किसानों ने तालाबंदी न करके कार्यालय का घेराव कर डाला। Jakhal News

    किसानों की अधिकारियों के साथ हुई पहले दौर की बैठक में सहमति बनी है कि 2 हजार से अधिक किसानों की बाढ़ मुआवजे की राशि आगामी तीन दिनों के अंदर खातों में आ जाएगी। बाकी बचे किसानों की मुआवजा राशि 15 अगस्त तक खाते में डल बाने का काम किया जाएगा। किसान संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि अगर प्रशासन 15 दिन के अंदर बाढ़ मुआवजे की राशि बाकी किसानों के खातों में नहीं डालती है, तो 16 अगस्त को एक मीटिंग कर बड़ा फैसला लिया जाएगा। जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। फिलहाल किसानों ने अधिकारी के वादे पर प्रदर्शन समाप्त कर दिया है।

    यह भी पढ़ें:– यमुना नदी पर पक्के घाट का निर्माण कराए जाने की मांग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here