हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    Har Ghar Tiranga : एकजुट होकर देश की रक्षा का प्रण लें : वासुदेव देवनानी

    Ajmer News
    Har Ghar Tiranga : एकजुट होकर देश की रक्षा का प्रण लें : वासुदेव देवनानी

    Har Ghar Tiranga : स्पीकर देवनानी ने हर घर तिरंगा अभियान का किया शुभारम्भ

    अजमेर ( सच कहूं न्यूज)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani) ने देशभर में हर घर तिरंगा अभियान की अजमेर में शुरुआत की। अजमेर में भी जिला प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधानसभा अध्यक्ष ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न मार्गों से होती हुई तिरंगा यात्रा का समापन रीजनल कॉलेज के सामने नई चौपाटी पर हुआ। Ajmer News

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कार्यक्रम में कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश को लंबे संघर्ष के बाद आजादी मिली थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इस अद्भुत अभियान के माध्यम से सभी को जोड़ने का प्रयास किया गया है। देश का झंडा तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिस तरह की परिस्थितियों हमारे पड़ोसी मुल्कों में बन रही है, इससे निश्चित रूप से यह स्पष्ट हो गया है कि देश के चारों ओर की रक्षा के लिए तैयार रहना है। इसके लिए सभी लोग एकजुट होकर देश की रक्षा का प्रण लें।

    आज़ादी का माहौल बनाने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई

    देवनानी ने कहा कि आज़ादी का माहौल बनाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई है। देशभर में अभियान से यह आग्रह किया जा रहा है कि लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहराएं। हर भारतवासी के मन में गर्व होना चाहिए कि वह भारतीय है। उन्हों ने कहा है कि राष्ट्रीयता की भावना से ओत प्रोत होने और बच्चों को आजादी के मायने समझने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

    प्रशासन, पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली है। विभिन्न मार्गों से निकली तिरंगा रैली में सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर पहले बजरंग गढ़ पर एकत्रित हुए। यहां से सभी एक साथ रैली के रूप में आनासागर चौपाटी, क्रिश्चियन गंज और वैशाली नगर होते हुए रीजनल चौराहा पंहुचे। यहां तिरंगा रैली का समापन हुआ। यात्रा में पुलिस और सीआरपीएफ का बैंड भी शामिल हुए। Ajmer News

    घर के नजदीक पोस्टिंग के लिए इस दिन होगी “गुरुजी की परीक्षा”

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here