हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home शिक्षा / रोजगार शिक्षा के साथ...

    शिक्षा के साथ साथ सभी युवाओ को रोजगार के साध उपलब्ध करवाए सरकार

    New Delhi
    Education News: इस बार से चौथी, पाँचवीं, सातवीं और आठवीं में पढ़ाई जाएंगी नई किताबें

    सच कहूं ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर युवाओ से बातचीत कर उनके मुद्दे जाने

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: हरियाणा में आगामी पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव में युवाओ की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। युवा वर्ग के पास ही सबसे ज्य्हादा समस्या और मूदे होते है। रोजमर्रा की जिन्दगी में युवाओ को अनेक परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। युवाओं के मुद्दे जानने के लिए सच कहूं सवांददाता कैथल नये बस स्टैंड के नजदीक वीजा कैम्पस में पहुंचे। यहाँ छात्र छात्राओं ने परिवहन, शिक्षा, सफाई और रोजगार के क्षेत्र में काम करने को लेकर अपनी बात रखी। ग्रामीण एरिया की समस्याओं को लेकर भी अपने विचार रखे।

    युवाओं के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में काम करना जरूरी हो गया है। कई ऐसे गांव है जहां आज भी पांचवीं तक के ही स्कूल हैं। ऐसे में वहां के युवाओं को परेशानी होती है। उच्च शिक्षा लेने के लिए उन्हें दूसरे गांव जाना पड़ता है या शहर में आना पड़ता है। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि हर गांव में कम से कम आठवीं तक का स्कूल जरूर हो। स्कूलों और कालेजों में शिक्षकों की भी कमी नहीं होनी चाहिए। अगर शिक्षक ही नहीं होंगे तो विद्यार्थी पढ़ाई कैसे कर पाएंगे। Kaithal News
                                                                                                                   -अभिमन्यु, देवीगढ़

    शिक्षा के बाद युवा के लिए अगली चुनौती रोजगार की होती है। आज के समय में सरकारी नौकरी के लिए बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा है। ऐसे में नौकरी मिलना बहुत मुश्किल होता है। सरकार बनने से पहले तो युवाओं से बड़े-बड़े वादे किए जाते है कि उनके रोजगार के लिए काम किया जाएगा। सरकार बनने के बाद इन वादों को पूरा नहीं किया जाता। युवा पढ़ाई तो कर लेते हैं, लेकिन उसके बाद भी रोजगार नहीं मिल रहा है। इस समस्या की तरफ ध्यान देने की जरूरत है।
                                                                                                                       -हिमांशु, कैथल

    ग्रामीण एरिया से आने वाले छात्र छात्राओं के लिए सबसे बड़ी समस्या बसों की होती है। जिले के कई तो ऐसे गांव है जहाँ सिर्फ एक आध बस ही चलती है और वो भी समय पर नहीं आती। वहां छात्राओं को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। गांव से किसी तरह कैथल आती है और उसके बाद कालेज जाने के लिए भी आटो का सहारा लेना पड़ता है। परिवहन सुविधा की और ध्यान देना बेहद जरूरी है।
                                                                                                                 -डिंपल ढुल, रमाना

    सरकार बगैर खर्ची और पर्ची के नौकरियां लगवाने का दावा कर रही है। युवाओं को रोजगार भी मिले हैं। लेकिन बेरोजगारों की फिर भी लगातार बढ़ती जा रही है। संख्या को देखें, तो रोजगार कम मिले हैं। आगे जो भी सरकार बने, कच्ची भर्तियों की बजाय विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर पक्की भर्तियां करे। भर्तियां योग्यता के अनुसार ही होनी चाहिए। अगर सिफारिशी भर्ती हुए, तो योग्यता का कोई फायदा नहीं होगा। Kaithal News
    -गुरमीत खेड़ी लांबा

    दस साल में बहुत से ऐसे युवाओं को रोजगार मिला है, जिनके पर में पहले कोई नौकरी नहीं थी। कई घर में तो एक नहीं बल्कि दो सगे भाई-बहन भी योग्यता के आधार पर नौकरी लगे है। नौकरियों में कोई भेदभाव नहीं हुआ है, बिना खर्ची पर्ची के रोजगार मिला है। इससे पहले ऐसा नहीं था। आज गरीब के बच्चे भी नौकरी लग रहे है।
                                                                                                                        – दीप, खुराना

    यह भी पढ़ें:–  हरियाणा विधानसभा चुनाव, अब स्टार प्रचारक संभालेंगे कमान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here