हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चोरी की योजना...

    चोरी की योजना बना रहे तीन संदिग्ध गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

    Kairana
    Kairana चोरी की योजना बना रहे तीन संदिग्ध गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

    कैराना। चोरी की योजना बना रहे तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, छुरी व सरिया बरामद हुए है।

    एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पर तैनात एसआई सतीश प्रकाश पुलिस टीम के साथ में भूरा रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को भूत के बाग के निकट तीन संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम ने संदिग्ध युवकों की हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली। युवकों को कब्जे से पुलिस को 12 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, छुरी व सरिया बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता शिवकुमार, सुधीर व सचिन निवासीगण ग्राम पावटी कलां बताए। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके उनका चालान कर दिया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here