हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home देश सरसा के छात्र...

    सरसा के छात्र हर्षित ने जम्मू कश्मीर में स्वर्ण पदक जीतकर किया जिले का नाम रोशन

    Sirsa News

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जम्मू कश्मीर में बीती 6 से 11 नवंबर 2024 तक आयोजित 68वें स्कूल नेशनल गेम्स (68th School National Games) में डीएवी स्कूल सरसा के छात्र हर्षित ने हरियाणा की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जूडो में 73 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश, जिले व अभिभावकों का नाम रोशन किया। हर्षित ने अपनी सफलता का श्रेय कोच अर्चना व अभिभावकों के प्रोत्साहन व अपनी मेहनत को दिया है। उसने बताया कि जूडो कोच (भीम अवॉर्डी) अर्चना के पास वह भगत सिंह स्टेडियम, सरसा में निरंतर अभ्यास करता है। खिलाड़ी व कोच को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी ने बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। Sirsa News

    डबवाली एचडीएफसी बैंक की शाखा-2 में अचानक सायरन बजने से मचा हड़कंप!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here