चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के स्थापना दिवस पर कहा कि पार्टी की संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। मान ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लोगों को आप के स्थापना दिवस की शुभकामनायें देते हुये लिखा कि पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है, जिसके विचारों की गूंज आज पूरे देश में है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान दिवस पर गठित हुई इस पार्टी ने जहां आम लोगों को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली और मुफ्त स्वास्थ्य सेवायें जैसे अधिकार दिये, वहीं लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक भी किया। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप पूरी मेहनत और दृढ़ता से आगे बढ़ रही है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से देश और राज्य को बेहतर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
ताजा खबर
Road Accident News: फतेहाबाद में फुटबॉल खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलटी
एक खिलाड़ी का पैर टूटा, पा...
श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ की ओर जाना ही जीवन का लक्ष्य: यशपाल पंवार
सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्व...
मेलजोल केवल सामाजिक विकल्प नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी: अतहर शम्सी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
ठगी के लिए विदेश में बैठे साइबर ठगों के तीन साथी काबू
कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 4...
एसआईआर नोटिस निस्तारण हेतु मदरसा इशा-अतुल-इस्लाम में लगा कैंप
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
थाना समाधान दिवस में तहसीलदार व सीओ ने सुनी जनसमस्याएं
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने से ‘आप’ को निशाना बनाने की साजिश बेनकाब: भगवंत सिंह मान
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ...
Israel Iran War: ईरान, इजराइल स्थित भारतीय दूतावासों ने जारी किये इमरजेंसी नंबर
नई दिल्ली। Israel Iran Wa...















