हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी डीएम की अध्यक...

    डीएम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस

    Bulandshahr News
    Bulandshahr News: डीएम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस

    89 शिकायतों में से 8 शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण

    बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: शनिवार को शिकारपुर तहसील में डीएम चन्द्रप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में लगाया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस जिसमें 89 फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुँचे जिसमें से मौके पर आठ समस्याओं का निस्तारण किया गया। तथा शेष शिकायतों को संबन्धित अधिकारियों को सौंप दिया गया।और उनसे कहा गया है कि सभी शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए दोबारा शिकायत मिलने पर संबन्धित के खिलाफ भी कार्यवाही की जा सकती है। Bulandshahr News

    तहसील दिवस में ज्यादातर मामले राजस्व विभाग से संबन्धित रहे। वही भारतीय हलधर किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष चेतन शर्मा अपने अन्य पदाधिकरियों के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में सजग रहे।इस मौके पर एसडीएम दीपक कुमार पाल, एसपी देहात रोहित मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनय कुमार सिंह, सीओ शिव ठाकुर, तहसीलदार विपिन वर्मा, ईओ नीतू सिंह शिकारपुर, बीडीओ पहासू नरेन्द्र शर्मा, बीडीओ विभोर गुप्ता, नायब तहसीलदार अक्षय दहिया, मरियम खातून, एडीओ शेरपाल सिंह तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– Gita Mahotsav: कैथल से आधे किराये पर जा सकेंगे गीता जयंती महोत्सव में

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here