हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ब्लॉक बरवाला ...

    ब्लॉक बरवाला व उकलाना की संयुक्त ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का हुआ आयोजन

    Barwala News
    Barwala News: ब्लॉक बरवाला व उकलाना की संयुक्त ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का हुआ आयोजन

    नामचर्चा का आयोजन एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व भलाई केंद्र बरवाला में किया गया | Barwala News

    बरवाला (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। Naamcharcha: परम पिता शाह सतनाम सिंह जी के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में हांसी रोड स्थित ब्लॉक बरवाला व उकलाना की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र बरवाला में किया गया। नामचर्चा की शुरुआत ब्लॉक प्रेमी सेवक मास्टर ईश्वर इन्सां ने पवित्र नारा धन – धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर किया। भारी संख्या में नामचर्चा में साध – संगत ने पहुंचकर श्रद्धापूर्वक भजन बंदगी सुनी। Barwala News

    कविराजों ने पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में खुशियों भरे शब्द गाकर गुरुयश का गुणगान किया। नामचर्चा में ब्लॉक प्रेमी सेवक मास्टर ईश्वर इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे 167 मानवता भलाई कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इन कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया । नामचर्चा में जिम्मेवारों ने एमएसजी प्रोडक्ट्स के बारे में भी विस्तार से साध – संगत को बताया। उन्होंने कहा कि एमएसजी प्रोडक्ट्स शुद्धता का प्रतीक है और अनेक बिमारियों से बचाने में मदद करता है। Barwala News

    इस अवसर पर जिम्मेवार ब्लॉक प्रेमी सेवक मास्टर इन्सां, बजरंग सोनी इन्सां, डॉ अशोक सैनी इन्सां, 85 मेंबर बहन नरेश खुराना इन्सां, उकलाना ब्लॉक के प्रेमी सेवक नरेश इन्सां, बरवाला के श्दीक इन्सां, काशी राम, रमन इन्सां, धोला इन्सां , रमेश ककड इन्सां पवन इन्सां, कनिष्क इन्सां कृष्ण इन्सां, चंद्रभान दौलतपुर, ईश्वर डाढ़, मास्टर धर्मबीर इन्सां, बहन सीमा गर्ग, रजनी अनिता सोनी इन्सां, रेखा इन्सां, सुमन इन्सां, गीता इन्सां, प्रीति इन्सां, नीलम नापा, आशा इन्सां, मीना इन्सां मेंना इन्सां, उकलाना से कविता इन्सां, सरोज इन्सां अमरजीत इन्सां, रेखा इन्सां व समस्त साध – संगत मौजूद रही। Barwala News

    यह भी पढ़ें:– Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की साध-संगत ने इस तरह मनाया पावन अवतार माह

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here