हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मकर संक्रांति...

    मकर संक्रांति पर यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

    Kairana News
    Kairana News: मकर संक्रांति पर यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान कर पूजा अर्चना की। इस दौरान एडीएम व एसडीएम ने भी यमुना घाट का निरीक्षण किया। हालांकि कड़ाके की ठंड के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम नजर आई। मंगलवार को यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना नदी पर मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे विशेष पूजा-अर्चना की तथा परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। Kairana News

    दिनभर में सैंकड़ों श्रद्धालु यमुना स्नान के लिए पहुंचे। हालांकि गत वर्षों की अपेक्षा इस बार श्रद्धालुओं की संख्या कम नजर आई। वहीं, एडीएम संतोष कुमार सिंह व एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव भी यमुना पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत सुरेन्द्र सिंह, नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप, प्रकाश लिपिक असलम अंसारी, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. श्रीपाल कश्यप आदि मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Vivo Company: संगरूर में खुला वीवो कंपनी का शोरूम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here