हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Shah Satnam Ji Maharaj: सतगुरु की दात का प्यार व सत्कार

    Shah Satnam Ji Maharaj
    Shah Satnam Ji Maharaj: सतगुरु की दात का प्यार व सत्कार

    पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने अपने मुर्शिदे-कामिल को भेंट की जीप

    Shah Satnam Ji Maharaj: पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज व डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूज्य परम पिता शाह सतनाम जी महाराज जी के जीवन के साथ जुड़ी अनेक पवित्र निशानियों में एक जीप को पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने गुरूगद्दी पर बिराजमान होने से दो साल पहले अपने प्यारे मुर्शिद बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज के लिए सन् 1958 में अमेरिका से मंगवाया था। उन दिनों में विदेश से गाड़ी मंगवाना आसान काम नहीं था।

    बुकिंग के बाद ‘विलीज’ कंपनी ने जीप को समुद्री जहाज द्वारा मुम्बई भेजा। डिलीवरी लेने के लिए पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज दिल्ली के एक श्रद्धालु को साथ लेकर मुम्बई पहुंचे व मुम्बई से ट्रक द्वारा जीप को दिल्ली लाया गया। दिल्ली से पूजनीय परम पिता जी खुद जीप चलाकर सरसा पधारे। जब परम पिता जी जीप को लेकर सरसा पहुंचे तो बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज सत्संग करने के लिए नजदीक के गांव लक्कड़ वाली जिला सरसा गए हुए थे।

    पूजनीय परम पिता जी जीप लेकर वहीं पहुंच गए व बेपरवाह जी की हजूरी में गाड़ी को पेश किया। पूजनीय बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज ने जीप को देखा व पूजनीय परम पिता जी व कुछ अन्य श्रद्धालुओं को जीप में बैठाकर डेरा सच्चा सौदा गदराना, श्री जलालआणा साहिब व चोरमार घुमाकर वापिस लक्कड़वाली ले आए। पूजनीय बेपरवाह मस्ताना जी महाराज जहां भी सत्संग करने जाते, इसी जीप का प्रयोग किया करते।

    श्रद्धालु ने दशकों तक अनमोल दात की जान से भी अधिक की संभाल

    पूजनीय बेपरवाह जी द्वारा चोला बदलने के बाद पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज जी ने भी 5-6 सालों तक इस जीप को अपने पास रखा। एक बार पूजनीय शाह सतनाम जी महाराज ने बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज जी के गुणगान गाने वाले सरसा के एक सेवादार से खुश होकर उसे यह जीप दात के तौर पर दे दी व वचन फरमाया, (‘‘यह जीप जिनकी है वह समय आने पर खुद ही ले जाएंगे।’’)

    इसके बाद सरसा के प्रेमी गोबिंद मदान ने बेनती करके उस प्रेमी से वह जीप ले ली व अपने मुर्शिद बेपरवाह जी की बतौर निशानी सजा-संवार कर अपने पास रख ली। जीप को मुम्बई भेजकर वहां के मशहूर हंसा बॉडी बिल्डर से उसकी बॉडी बनवाई गई। Shah Satnam Ji Maharaj

    मुम्बई में हंसा बॉडी बिल्डर बहुत ही मशहूर था

    उल्लेखनीय है कि उस समय मुम्बई में हंसा बॉडी बिल्डर बहुत ही मशहूर था लेकिन बिल्डर के मालिक का कुछ समय पहले ही निधन होने के कारण व्यापार बेहद मंदी के दौर से गुजर रहा था। यह बात सौ फीसदी सच है कि जिस दिन से यह जीप उनकी गैरेज में आई उसी दिन से उनका काम बहुत अच्छा चलने लगा। उसके बाद जीप की नई बॉडी बनवाकर सरसा लाया गया। Shah Satnam Ji Maharaj

    मदान ने इस जीप को अपने घर में एक विशेष कमरा बनवाकर इस तरह संभाल कर रखा कि उसके टायर भी जमीन को छूएं नहीं। एक दिन उन्होंने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जी को यह अनमोल निशानी सौंपने की अर्ज की। फिर वह दिन भी आया जब 19 अक्तू बर 2006 को पूज्य हजूर पिता जी खुद प्रेमी गोबिंद मदान के घर पधारे व इस जीप को अपने कर कमलों के साथ चलाकर लाए।

    इस तरह पूजनीय परम पिता जी के वह वचन पूरे हुए कि ‘‘यह जीप जिनकी है वह समय आने पर खुद ही ले जाएंगे’’ शहनशाह मस्ताना जी लगभग तीन सालों तक गाड़ी में विराजते रहे। लगभग 6 सालों तक पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने अपने पावन कर कमलों से इस गाड़ी को चलाया। अब इस गाड़ी को डेरा सच्चा सौदा में बने रूहानी म्यूजियम में धरोहर के रूप में संभाला हुआ है।

    यह भी पढ़ें:–  Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब के मौसम में होगा ये बड़ा बदलाव, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here