हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कैथल आगजनी से फसलो...

    आगजनी से फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा जारी, 30 हजार प्रति एकड़ मिलेगा मुआवजा

    Kaithal News
    Kaithal News: आगजनी से फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा जारी, 30 हजार प्रति एकड़ मिलेगा मुआवजा

    जिले में 172 एकड़ में आगजनी के नुकसान का मुआवजा हुआ जारी

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: हरियाणा सरकार ने पहली बार गेहूं के सीजन में आगजनी के कारण फसल जलने पर किसानों को शत-प्रतिशत नुकसान पर 30 हजार प्रति एकड़ की दर से मुआवजा राशि दी है। कैथल में करीब 172 एकड़ में आगजनी से नुकसान पर मुआवजा दिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से ऑनलाइन एक क्लिक से किसानों के खातों में यह राशि स्थानांतरित की। वीसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। Kaithal News

    डीसी प्रीति ने बताया कि इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दयालु योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0, सामाजिक पेंशन के पात्र व्यक्तियों को लाभ लाभार्थियों को प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि दयालु योजना के तहत भी जिले में पात्र लोगों को सहायता राशि दी गई है। इस योजना के तहत एक लाख 80 हजार सालाना आय वाले परिवार के सदस्य की मृत्यु या स्थाई दिव्यांगता पर आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा पुलिस के जवानों पर कांधला के युवक की हत्या का आरोप