हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश Snake: खड़ी स्...

    Snake: खड़ी स्कूटी में निकला जहरीला सांप

    Snake News
    Snake News: खड़ी स्कूटी में निकला जहरीला सांप

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Snake News: गांव खेराती खेड़ा सरकारी अस्पताल में खड़ी स्कूटी में सांप घुस गया। इसकी जानकारी गांव खेराती खेड़ा से हवा सिंह ने स्नैकमेन पवन जोगपाल को दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक स्टाफ की स्कूटी खड़ी की हुई थी उसके अंदर अचानक एक सांप घुस गया है। जोकि एक लड़के ने देखा था। फिर हमने वहां मौके पर जाकर देखा तो स्कूटी के अंदर एक बड़े आकार का सांप था? काफी मुश्किल से उस सांप को बाहर निकाला गया। वह स्कूटी अस्पताल स्टाफ कमलेश की थी। Snake News

    जो सांप स्कूटी से निकाला गया उस सांप की प्रजाति इंडियन स्पेक्टाकल कोबरा थी, जोकि भारत का दूसरा जहरीला सांप है। इस सांप के काटने पर इंसान की मौत हो सकती है। यदि टाइम पर इलाज ना मिले तो इस सांप के काटने पर सांस लेने में दिक्कत हो जाती है दिखाई देना बंद हो जाता है। उन्होंने बताया कि इंसान कोमा में जा सकता है।

    यह भी पढ़ें:– हिसार में कांटेदार झाड़ियों में नवजात बच्ची को छोड़ा