हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home खेल IPL 2025 Upda...

    IPL 2025 Updates: आईपीएल के शेष मुकाबलों के लिए दिल्ली कैपिटल्स की इस बड़ी घोषणा ने सबको चौंकाया!

    IPL 2025 News
    IPL 2025 Updates: आईपीएल के शेष मुकाबलों के लिए दिल्ली कैपिटल्स की इस बड़ी घोषणा ने सबको चौंकाया!

    दोबारा टीम में शामिल हुए फाफ डु प्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स

    IPL 2025 Updates: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के शेष मुकाबलों के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज़ फाफ डु प्लेसिस और युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स के दोबारा टीम में शामिल होने की घोषणा की है। हालांकि, टीम को ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क और दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर डोनोवोन फेरेरिया की सेवाएं प्राप्त नहीं होंगी। IPL 2025 News

    टीम प्रबंधन ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि स्टार्क और फेरेरिया ने भारत लौटने में असमर्थता जताई है, और फ्रेंचाइज़ी ने उनके निर्णय का समर्थन किया है। मिचेल स्टार्क की अनुपस्थिति में टीम ने बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया है। रहमान को जैक फ्रेजर मैक्गर्क के स्थान पर लिया गया है, जो निजी कारणों के चलते आईपीएल के शेष मुकाबलों के लिए भारत नहीं लौट पा रहे हैं।

    मैक्गर्क की अनुपस्थिति को दिल्ली के लिए एक बड़ा नुकसान | IPL 2025 News

    मैक्गर्क की अनुपस्थिति को दिल्ली के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि वह हाल के समय में आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान के आगमन से टीम की तेज़ गेंदबाज़ी को मजबूती मिली है। इस बदलाव ने दिल्ली को एक साथ दो खिलाड़ियों की कमी पूरी करने का अवसर प्रदान किया है। IPL 2025 News

    मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2024 की नीलामी में अनसोल्ड रह गए थे, हालांकि वह पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। रहमान 2016 से आईपीएल खेल रहे हैं और अब तक 57 मैचों में 61 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 और 2023 में भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था।

    इस सीजन की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स ने प्रभावशाली ढंग से की थी और टीम की प्लेऑफ में जगह लगभग तय मानी जा रही थी। लेकिन हाल के पाँच मुकाबलों में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण टीम की स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई है। अब तक खेले गए 11 मैचों में दिल्ली ने 6 में जीत दर्ज की है, जबकि 4 मैचों में हार मिली है। एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे टीम को एक अतिरिक्त अंक प्राप्त हुआ। इस समय दिल्ली कैपिटल्स 13 अंकों के साथ अंक तालिका में पाँचवें स्थान पर है। IPL 2025 News

    Gold News Today: चप्पल से निकला सोना, विदेशी नागरिक गिरफ्तार