हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कैथल Legal Colonie...

    Legal Colonies: इस शहर की सात अवैध कॉलोनियों हुई वैध, अब होंगे विकास कार्य

    Kaithal News
    Kaithal News: कॉलोनी वैध होने पर मिठाई खिलाते हुए कॉलोनीवासी, नपा चेयर पर्सन सुरभि गर्ग

    जुलाई 2023 में 20 कॉलोनिया हुई थी वैध

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: प्रदेश सरकार ने शहर की बची हुई 13 में से सात अवैध कॉलोनियों को वैध कर दिया है। अब इन कॉलोनियों के वैध होने के बाद कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू होंगे और लोगों को समस्याओं से निजात मिल पाएगी। इन कॉलोनियों के लोग पिछले लंबे समय से कॉलोनियों के वैध होने का इंतजार कर रहे थे। कॉलोनियों के वैध होने के बाद देवीगढ़ रोड पर कॉलोनी वासियों ने लड्डू बांटकर खुशी जताई है। Kaithal News

    पिछले कई वर्षों से इन काॅलोनियों में रह रहे लोग कॉलोनी के वैध होने का इंतजार कर रहे थे। इन काॅलोनियों के वैध होने से करीब 20 हजार की आबादी को फायदा होगा। गौरतलब है कि दो साल पहले भी वर्ष 2023 की जुलाई में सरकार ने शहर की 33 में से 20 कॉलोनियों को वैध किया था। अब सात कॉलोनियां और वैध होने के बाद 27 कॉलोनियों को वैध किया जा चुका है। Kaithal News

    देवीगढ़ काॅलोनी फेज टू के वैध होने से काफी खुशी है। वार्ड वासियों ने लड्डू बांटकर खुशी जताई है। वे इस कार्य को लेकर नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग व मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताते हैं। इस कॉलोनी के वैध होने से अब यहां विकास कार्य हो सकेंगे।
                                                                                                – प्रवेश शर्मा, वार्ड नंबर 17 से पार्षद।

    सरकार की तरफ से शहर की सात काॅलोनियों को वैध किया गया है। इन काॅलोनियों को वैध होने से लोगों को काफी फायदा होगा। अब इन काॅलोनियों में विकास कार्य भी जल्द शुरू हो जाएंगे। इससे पहले भी वर्ष 2023 में 20 कालोनियां सरकार ने वैध की थी। इन काॅलोनियों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं।
                                                                                          – सुरभि गर्ग, अध्यक्ष नगर परिषद, कैथल।

    यह कॉलोनियां हुई वैध | Kaithal News

    • शुगर मिल काॅलोनी पार्ट वन
    •  देवीगढ़ काॅलोनी फेज टू
    • भगत सिंह काॅलोनी एक्सटेंशन-चार
    • मलिक नगर
    • केशव मार्केट
    • बालाजी काॅलोनी
    • शोरा कोठी काॅलोनी

    वर्ष 2023 के जुलाई माह में वैध हुई कॉलोनियां | Kaithal News

    • पंथ नगर
    • अमृतसरिया डेरा
    • शुगर मिल काॅलोनी पार्ट-टू
    • रणधीर काॅलोनी फेस-वन
    • डिफेंस काॅलोनी
    • एक्सटेंशन-वन
    • लिदानी भगत सिंह काॅलोनी एक्सटेंशन
    • अर्जुन नगर एक्सटेंशन- वन
    • आक्सफोर्ड स्कूल कालोनी
    • शुगर मिल काॅलोनी पार्ट-तीन
    • शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-टू
    • जनकपुरी एक्सटेंशन-वन
    • जनकपुरी एक्सटेंशन-तीन
    • जीवन राइस मिल के पीछे वाली काॅलोनी
    • हेरिटेज स्कूल के पास कालोनी
    • मायापुरी काॅलोनी एक्सटेंशन
    • ओशाेपुरम विस्तार
    • सच कैंटीन के पीछे वाली काॅलोनी
    • ओशो पुरम
    • राधा स्वामी सत्संग भवन- टू काॅलोनी के पास
    • कपिल नगर काॅलोनी

    यह भी पढ़ें:– सतपाल महाराज ने मृतक के शव के साथ अमानवीय हरकत का लिया संज्ञान