हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home खेल Rohit Sharma ...

    Rohit Sharma IPL 2025: रोहित शर्मा ने एक बार फिर रच दिया इतिहास!

    Rohit Sharma
    Rohit Sharma IPL 2025: रोहित शर्मा ने एक बार फिर रच दिया इतिहास!

    आईपीएल में 7,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

    मुल्लांपुर। भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम कर ली है। शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटन्स के विरुद्ध 81 रनों की विस्फोटक पारी के दौरान उन्होंने 7,000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। Rohit Sharma

    इस उपलब्धि के साथ ही रोहित शर्मा, विराट कोहली के बाद आईपीएल इतिहास में 7,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने यह मील का पत्थर अपने 271वें मैच की 266वीं पारी में हासिल किया। इस मुकाबले में रोहित ने केवल 50 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 81 रन बनाए। यह उनका आईपीएल करियर का 47वां अर्धशतक था। विशेष बात यह रही कि जब रोहित ने 43वां रन बनाया, तब उन्होंने 7,000 रनों का जादुई आंकड़ा छू लिया।

    रोहित शर्मा के नाम अब आईपीएल में 302 छक्के दर्ज

    रोहित शर्मा के नाम अब आईपीएल में 302 छक्के दर्ज हैं, जिससे वे 300 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। इस सूची में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं, जिनके नाम 357 छक्के दर्ज हैं। रोहित ने आईपीएल की शुरुआत वर्ष 2008 में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद से की थी, और 2011 से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। अब तक खेले गए 271 मैचों में उन्होंने 7,038 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं।

    एक सफल बल्लेबाज़ होने के साथ-साथ रोहित शर्मा एक प्रभावशाली कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 बार खिताब अपने नाम किया है। वहीं, आईपीएल में अब तक सबसे अधिक रन बनाने का कीर्तिमान विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 266 मैचों की 258 पारियों में 8 शतक और 63 अर्धशतक की मदद से 8,618 रन बनाए हैं। Rohit Sharma

    GT vs MI Eliminator 2025: साईं सुदर्शन की उम्दा पारी, मुंबई इंडियंस पर नहीं पड़ सकी भारी!