हमसे जुड़े

Follow us

35.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पिता ने चार ब...

    पिता ने चार बच्चों सहित रेल के आगे की आत्महत्या

    Gurgaon
    सांकेतिक फोटो

    फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Faridabad News: बल्लभगढ़ में मंगलवार को ट्रेन से कट कर व्यक्ति ने अपने चार बच्चों के साथ जान दे दी। पांचो की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रेन की टक्कर के बाद पोंचो के शरीर के हिस्से रेलवे ट्रैक पर काफी दूर तक बिखर गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच जीआरपी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे ट्रैक पर पड़े शरीर के टुकड़ों को भी समेट गया। मृतक व्यक्ति की पहचान मनोज महतो 45 वर्षीय के रूप में हुई है। वह बिहार के लखीसराय रहने वाला है। Faridabad News

    बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में पत्नी और चारों बच्चों के साथ किराए पर रहता था। मरने वाले चारों बच्चे लड़के हैं। बच्चों की पहचान पवन उम्र 10 साल, कारू उम्र 9 साल, मुरली उम्र 5 साल, छोटू उम्र 3 साल है।जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर लगभग 2 बजे करीब वह चारों बच्चों को लेकर बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के नजदीक फ्लाईओवर के पास पहुंचा और दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के आगे कूद गया। Faridabad News

    जीआरपी पुलिस डीएसपी राजेश चेची के मुताबिक इस हादसे की सूचना के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पांचो शवों को ट्रैक से हटवा दिया। मृतक की जेब से एक पर्ची मिली जिस पर एक नंबर लिखा था। उसे नंबर पर कॉल करने पर महिला प्रिया ने रिसीव किया । पूछा गया कि आपके पति और बच्चे कहां हैं महिला ने बताएं कि उनके पिता चारों बच्चों को पर घूमने ले गया है। इस पर महिला को सूचना दी गई की रेलवे स्टेशन के पास आ जाइए एक हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही महिला प्रिया तुरंत ही स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक के पास पहुंची पत्नी और बच्चों के शवों को देखकर उसके होश उड़ गए।

    वहां रोती रही बिलखती रही बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने पानी पिलाकर होश में लाया। जीआरपी एसएचओ राजपाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे हादसे की जानकारी जुटा जा रही है। वहीं महिला प्रिया ने बताया कि उसका पति मनोज उस पर अवैध संबंध का शक करता था । घर में इस बात को लेकर झगड़ता भी था। Faridabad News

    यह भी पढ़ें:– RBI News: आरबीआई जारी करेगा ये नए नोट, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान