हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कैथल Sarpanch Elec...

    Sarpanch Election: शेरगढ़ में किताब सिंह तथा जाखौली कमान में जितेंद्र कादयान बने सरपंच

    Kaithal News
    Kaithal News: शेरगढ़ में किताब सिंह तथा जाखौली कमान में जितेंद्र कादयान बने सरपंच

    जिले में शांति पूर्वक एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हुआ पंचायती राज संस्थाओं का उप चुनाव : डीसी प्रीति

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Sarpanch Election: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी प्रीति ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सरपंच व सदस्य पंचायत समिति के पद के लिए रविवार को उप चुनाव शांति पूर्वक एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हुआ। शेरगढ़ ग्राम पंचायत मे किताब सिंह सरपंच चुने गए, उन्हें कुल 350 वोट प्राप्त हुए। उन्होंने सतबीर सिंह को 42 वोटों से हराया। वहीँ जाखौली कमान ग्राम पंचायत में जितेंद्र कादयान सरपंच चुने गए, उन्हें कुल 1508 वोट मिले। विक्रम सिंह दूसरे स्थान पर रहे, उन्हें कुल 1122 वोट प्राप्त हुए। Kaithal News

    इसी प्रकार पंचायत समिति कैथल के वार्ड 10 से मुकेश पत्नी प्रदीप सदस्य चुनी गई। वहीं पंचायत समिति गुहला के वार्ड नंबर 14 से लक्ष्मी पत्नी सूखाराम सदस्य चुनी गई, उन्हें कुल 1048 वोट प्राप्त हुए। विभिन्न ग्राम पंचायत में पंच पद की बात करें तो 24 पदों पर सर्वसम्मति पहले ही हो चुकी है और 11 पदों पर किसी ने भी नामांकन नहीं भरा था, जिसकी वजह से ये 11 पद खाली रह गए हैं।

    जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी प्रीति ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि गांव शेरगढ़ मे सरपंच पद के लिए पांच तथा जाखौली कमान में दो उम्मीदवार उप चुनाव लड़ रहे थे। इसी प्रकार पंचायत समिति कैथल के वार्ड 10 से सदस्य पद के लिए दो उम्मीदवार तथा पंचायत समिति गुहला के वार्ड नंबर 14 से सदस्य पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे।

    यह भी पढ़ें:– हर घर परिंदों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें: नगर आयुक्त