हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुलिस मुठभेड़...

    पुलिस मुठभेड़ में तीन पशु चोर किए गिरफ्तार, दो चोरों के लगी गोली, घायल

    Jasrana
    Jasrana पुलिस मुठभेड़ में तीन पशु चोर किए गिरफ्तार, दो चोरों के लगी गोली, घायल

    फिरोजाबाद / जसराना । थाना जसराना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए है जबकि तीसरे को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, कारतूस, चाकू और चोरी की मैक्स पिकअप बरामद की है। मुख्य आरोपी ताजुद्दीन उर्फ राजू पर करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज है। घायल बदमाश पुलिस कस्टडी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Snake News: इन पौधों से रहे सावधान! सांप बना सकते हैं अपना बसेरा…कहीं आपके घर के पास तो नहीं लगे

    एसपी देहात त्रिगुन बिसेन के मुताबिक गुरुवार रात में पुलिस को जानकारी मिली थी पशु चोरों का मूवमेंट जसराना इलाके में है। जसराना पुलिस ने औंछा मार्ग पर एक एक पिकप वाहन को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जबाबी फायरिंग में ताजुद्दीन निवासी जसराना फिरोजाबाद और छिदुआ निवासी अलीगंज एटा के पैर में गोली लगी है, जबकि तीसरे अभियुक्त आरिश निवासी रुकनपुर शिकोहाबाद को घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया।पकड़े गए सभी बदमाश शातिर है जो पहले रैकी कर रात में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।