हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी योग से सभी रो...

    योग से सभी रोगों से बचाव संभव: नरेन्द्र कश्यप

    Ghaziabad
    Ghaziabad योग से सभी रोगों से बचाव संभव: नरेन्द्र कश्यप

    गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। जनपद में 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 के अन्तर्गत 15 जून से 21 जून तक मनाये जाने वाले योग सप्ताह के पंचम दिवस पर एनडीआरएफ हरसांव, गाजियाबाद में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा अयोजित योग अभ्यास कार्यक्रम का वृहद रूप से सफल आयोजन किया गया, जिसमें एनडीआरएफ जवानों सहित बहुसंख्यक लोगो ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।और इस दौरान पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंत्री नरेन्द्र कश्यप एवं डीआईजी, एनडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने योग की महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि कुण्डलिनी आसन एवं दैनिक जीवन में यदि योग को अपना लिया जाए तो तमाम रोगों से स्वतः ही बचाव संभव है और हम नियमित योग तथा संतुलित आहार से अपने शरीर को निरोगी एवं ऊर्जावान बना सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित योग साधकों को योग गुरु यश पाराशर एवं योग प्रशिक्षक गीतक संधू द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.अशोक कुमार राणा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, आयुष अर्चना श्रीवास्तव, कमांडेंट, डीसी पवन कुमार एवं आयुष विभाग के समस्त चिकित्साधिकारी, योग प्रशिक्षक तथा कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे और योगाभ्यास किया।

    एक पौधा मां के नाम जरूर लगाएं:डॉ अशोक राणा

    कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.अशोक कुमार राणा द्वारा मां के नाम एक पौधा अभियान के तहत पौधोरोपण भी किया और आमजन से अपील करते हुए कहा जीवन में नियमित योग को अपनाएं और स्वास्थ्य रहें और पौधारोपण जरूर करें ।