हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Kairana Road Accident: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार ग्रामीण गम्भीर घायल, रेफर

    Kairana Road Accident
    Kairana Road Accident: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार ग्रामीण गम्भीर घायल, रेफर

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Road Accident: हरियाणा में रिश्तेदारी में गया ग्रामीण नेशनल हाइवे पर बाइक की टक्कर लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल ग्रामीण को चिकित्सकों ने गम्भीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर किया है। Kairana Road Accident

    सोमवार को क्षेत्र के गांव मामौर निवासी जयपाल बाइक पर सवार होकर पानीपत रिश्तेदारी में हुई मौत के गम में शामिल होने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाइवे-709एड़ी पर स्थित हरियाणा के गांव कुराड़ के निकट पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से ग्रामीण घायल हो गया। मामले की सूचना पर घायल ग्रामीण के परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसे उपचार के लिए कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने गम्भीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। Kairana Road Accident

    यह भी पढ़ें:– कॉलेज में सात दिवसीय रंग पाठशाला का आयोजन