हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    India vs England: भारतीय टीम ने रचा इतिहास! 93 वर्षों में जो नहीं हुआ, वो लीड्स चार दिनों में हो गया!

    India vs England
    India vs England: भारतीय टीम ने रचा इतिहास! 93 वर्षों में जो नहीं हुआ, वो लीड्स चार दिनों में हो गया!

    India vs England 1st Test: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारतीय टीम (Indian team) ने इतिहास रच दिया है। लीड्स में खेले जा रहे इस मैच के चौथे दिन भारत के दो बल्लेबाजों ने शतक जड़े, जो इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों का कुल पाँचवां शतक रहा। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच जून 1932 में खेला गया था, और तब से लेकर अब तक के 93 वर्षों में यह पहली बार हुआ है जब एक ही टेस्ट मैच में भारत के पांच बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। India vs England

    भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 101, शुभमन गिल ने 147 और ऋषभ पंत ने 134 रन की शतकीय पारियां खेलीं। दूसरी पारी में भी ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 118 रन बनाए, वहीं केएल राहुल ने 137 रनों का अहम योगदान दिया। इस प्रकार ऋषभ पंत इंग्लैंड की धरती पर एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 471 रन बनाए

    भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 471 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जोश टंग और कप्तान बेन स्टोक्स ने चार-चार विकेट हासिल किए। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 465 रनों पर समाप्त हुई। इस पारी में ओली पोप ने 106 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि हैरी ब्रूक मात्र एक रन से शतक से चूक गए और 99 रनों पर आउट हुए। बेन डकेट ने भी 62 रन बनाकर योगदान दिया। भारतीय गेंदबाज़ों में जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए।

    भारत को पहली पारी के आधार पर 6 रनों की मामूली बढ़त मिली। इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने 364 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य रखा। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए 6 ओवर में 21 रन बना लिए हैं। अब मेज़बान टीम को अंतिम दिन 350 रन की आवश्यकता है। India vs England

    Chennai-Gulf flights cancelled: गल्फ एयरस्पेस बंद! चेन्नई से आने-जाने वालीं 11 उड़ानें रद्द