हमसे जुड़े

Follow us

37.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ऑपरेशन क्लीन ...

    ऑपरेशन क्लीन के तहत 1557 पेटी शराब व बीयर कैन कराई नष्ट

    Kairana News
    Kairana News: ऑपरेशन क्लीन के तहत 1557 पेटी शराब व बीयर कैन कराई नष्ट

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत कोतवाली में रखी मुकदमों से सम्बन्धी 1557 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब तथा बीयर कैनों को नष्ट कराया गया है। डीजीपी लखनऊ के निर्देश पर प्रदेशभर में ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोर्ट के आदेश के अनुपालन में मुकदमों से सम्बंधित मालखाने में रखी मुकदमाती शराब को नष्ट कराने हेतु डीएम शामली अरविन्द चौहान व एसपी रामसेवक गौतम के निर्देशन में कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें नायब तहसीलदार कैराना सतीश यादव, सीओ श्यामसिंह व अभियोजन अधिकारी श्रीचंद को शामिल किया गया था। Kairana News

    मंगलवार को कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में कोतवाली कैराना पर दर्ज वर्ष-2021 से 2024 तक 90 अभियोगों से सम्बंधित कुल 931 कच्ची, 69 पेटी अंग्रेजी व 511 पेटी देशी शराब तथा 46 बीयर की कैनों को कोतवाली परिसर में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दबा दिया गया। शराब को नष्ट किये जाने की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान आबकारी निरीक्षक हेमन्त पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह व कोर्ट मोहर्रिर संजीत सिंह आदि मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– ग्राहकों से उलझने पर नौ मीट विक्रेता गिरफ्तार, चालान