हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Rajasthan Wea...

    Rajasthan Weather Update: मानसून की धमाकेदार एंट्री, घंटों झमाझम बरसे बादल

    Rajasthan Weather News
    Rajasthan Weather Update: मानसून की धमाकेदार एंट्री, घंटों झमाझम बरसे बादल

    उमसभरी गर्मी के तेवर हुए पस्त, धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिले

    Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। जिले में मानसून की धमाकेदार एंट्री हुई है। गुरुवार अल सुबह 2.30 बजे से शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर दोपहर तक रूक-रूक कर जारी रहा। मानसून की पहली अच्छी बारिश के बाद अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट से जहां उमसभरी गर्मी के तेवर ढीले हो गए वहीं शहर व गांव पानी से लबालब हो गए। निचले इलाकों में बरसाती पानी भर गया। घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश का दौर शुरू होते ही जिला मुख्यालय समेत गांवों में कई जगहों पर बिजली गुल हो गई। Rajasthan Weather News

    कई गांवों में अल सुबह से सुबह तक बिजली गुल रही। सुबह बारिश से पहले आसमान काले बादलों से ढक गया और दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद मेघगर्जन व बिजली की गड़गड़ाहट के बीच तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह 10.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक झड़ी लगी रही। बारिश के बीच चली तेज ठंडी हवाओं से गर्मी से तो राहत मिली ही, गर्म हवा देने वाले पंखों की हवा ने भी ठंडक महसूस करवा दी। सड़कों पर बारिश का पानी भरने से वाहन चालक परेशान होते दिखे। कई वाहन सड़कों के बीच बने गड्ढों में धंस गए।

    मानसून की पहली बारिश ने नगर परिषद के दावों की भी पोल खोलकर रख दी। शहर में घंटों तक बरसाती पानी की निकासी नहीं हुई। नाले-नालियां ओवरफ्लो हो गए और गंदा पानी बरसाती पानी के साथ सड़कों पर बहने लगा। उधर, इस अच्छी बारिश के बाद धान रोपने का कार्य भी गति पकड़ चुका है। मानसून की धमाकेदार एंट्री से धान उत्पादक किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। इस बारिश से नरमा-कपास की फसल में भी पानी की कमी की पूर्ति होगी और किसानों की जेब का बोझ कुछ हल्का होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार मानसून में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। Rajasthan Weather News

    Sirsa Weather Update: सिरसा में मानसून की दस्तक! एक घंटे से जारी है मूसलधार बारिश