हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पुलिस व एमसी ...

    पुलिस व एमसी ने तीन नशा तस्करों की जायदाद को किया जमींदोज

    Ludhiana News
    Ludhiana News: मकान को जमींदोज करते नगर निगम के कर्मचारी। 

    जायदाद के मालिक 14 आपराधिक मामलों में नामजद: सीपी

    लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Ludhiana News: लुधियाना कमिशनरेट पुलिस ने नगर निगम के सहयोग से तीन नशा तस्करों की मालकी वाली जायदाद को जमींदोज कर दिया। जायदादों के मालिक कई मामलों का सामना कर रहे थे। यह कार्रवाई न्यू हरीकृष्ण कॉलोनी, इन्दरा मार्केट व ट्रांसपोर्ट नगर में अमल में लाई गई। जायदाद को तोड़ने की मुहिम लुध्याना कमिशनरेट पुलिस व एमसी अधिकारियों की निगरानी में चलाई गई, जिसमें कानूनी प्रोटोकोल की पालना को यकीनी बनाया गया व सार्वजनिक व्यवस्था बनाई रखी गई। Ludhiana News

    नगर निगम के अधिकारियों के मुताबक तोड़ी गई जायदाद एम सी की मालकी वाली जमीन पर गैर-कानूनी तौर पर शेखर, बिमला व उसके बेटे गुरमीत की थीं। पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा ने बताया कि शेखर पर 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि बिमला व गुरमीत पर क्रमवार 5 व 3 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उन्होंने पंजाब सरकार की नशा तस्करी प्रति जीरो-टॉलरैंस नीति पर जोर देते कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में वह नशों को खत्म करने व अपने युवाओं की रक्षा के लिए वचनबद्ध हैं। सीपी ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते उनको अपने गैर-कानूनी काम छोड़ने की अपील की। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– कुरुक्षेत्र में बदमाशों की दहशत, एनएच-44 पर होटल के बाहर बदमाशों ने दनादन की फायरिंग, 20 गोलियां चलाई