हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Devendra Murder Case: देवेन्द्र हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा में चल रहा था इलाज

    Kairana
    Kairana: देवेन्द्र हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा में चल रहा था इलाज

    घटना को अंजाम देते वक्त घायल हो गया था आरोपी शोबान

    • गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस व छुरी बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Devendra Murder Case: दस दिन पूर्व मामौर के जंगल में हुई हरियाणा के किसान देवेन्द्र की हत्या के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपी घटना को अंजाम देते वक्त घायल हो गया था, जिसका पुलिस अभिरक्षा में मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा था। गिरफ्तार हत्यारोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, जिंदा कारतूस व छुरी बरामद हुई है। Kairana

    विगत 16 जून को हरियाणा के जनपद पानीपत के सनौली खुर्द थानाक्षेत्र के गांव कुराड़ निवासी किसान देवेंद्र की चाकुओं से गोदने के बाद गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र रोहित ने गांव मामौर निवासी नदीम, शोबान व फरमान के खिलाफ स्थानीय कोतवाली पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए हत्यारोपी फरमान व नदीम को घटना वाले दिन शाम को ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी नदीम को मुठभेड के दौरान पुलिस की गोली लगी थी।

    जबकि तीसरा आरोपी शोबान पुलिस अभिरक्षा में मेरठ के एक अस्पताल में उपचाराधीन था। गुरुवार को पुलिस ने उपचाराधीन हत्यारोपी शोबान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, जिसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा छुरी बरामद हुई है। हत्यारोपी घटना को अंजाम देते वक्त चाकू लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया था। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है।

    हत्यारोपियों पर रासुका लगाए जाने की उठी थी मांग | Kairana

    विगत दिनों मुजफ्फरनगर के बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने देवेन्द्र हत्याकांड के आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कारवाई किये जाने की मांग की थी। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर मांग पूरी न होने पर हिंदू समाज के लोगों के साथ में गांव मामौर में महापंचायत करने का ऐलान किया था। हालांकि बाद में पुलिस-प्रशासन द्वारा हत्यारोपियों पर गैंगस्टर व रासुका लगाए जाने के आश्वासन के पश्चात यशवीर महाराज ने धरना-प्रदर्शन व महापंचायत रद्द करने की घोषणा कर दी थी। Kairana

    यह भी पढ़ें:– पुलिस व एमसी ने तीन नशा तस्करों की जायदाद को किया जमींदोज