हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Sunday, March 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा घरौंडा के कुट...

    घरौंडा के कुटेल गांव में पहुंचे द ग्रेट खली

    Gharaunda
    Gharaunda

    घरौंडा। डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली रविवार को कुटेल कल्याण फार्म हाउस विधानसभा अध्यक्ष के भाई एवं कुटेल गांव के पूर्व सरपंच समर सिंह कल्याण के आवास पर पहुंचे। पूर्व सरपंच समर सिंह कल्याण ने गर्मजोशी से किया। इस दौरान युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला और लोग बड़ी संख्या में फार्म हाउस पहुंचे। उन्होंने द ग्रेट खली के साथ तस्वीरे भी खिचवाई। खली ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की और वन नेशन-वन इलेक्शन को देशहित में जरूरी बताया।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए द ग्रेट खली ने कहा कि इस समय हमारा देश सुरक्षित हाथों में है। हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व मंच पर देश की संस्कृति का डंका बजा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूरी बनाए रखें। खली ने कहा कि नशा युवाओं को खोखला कर रहा है और अगर किसी का जानने वाला इसकी चपेट में है तो उसे नशा मुक्ति की राह पर लाएं। उन्होंने अपील की कि नशा बेचने वालों को समाज से खत्म करना होगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    बार-बार चुनाव देश के विकास में बाधा

    देश में वन नेशन-वन इलेक्शन की बात करते हुए खली ने कहा कि यह विचार जरूरी और समय की मांग है। बार-बार चुनाव में देश उलझता है, जिससे विकास की रफ्तार प्रभावित होती है। यदि पूरे देश में एक साथ चुनाव हों तो सरकारें स्थिरता से काम कर सकेंगी और देश तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

    फार्म हाउस पर जुटे राजनीतिक व सामाजिक चेहरे

    इस मौके पर कई स्थानीय नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें गौरव कल्याण, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धीरज खरकाली, मास्टर रमेश कुमार, मास्टर सुरज सिंह, प्रो. बलवंत, अमित कुमार, संजीव मंगलौरा, मित्तू, कंवलजीत मेहला, बलवान अमीन सहित अन्य लोग शामिल रहे। सभी ने खली से मुलाकात की और उनका स्वागत किया।