हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Sunday, March 8, 2026
More
    Home देश Breaking News...

    Breaking News: बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में फायरिंग

    Gurugram
    Gurugram बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में फायरिंग

    गुरुग्राम,संजय कुमार मेहरा। बॉलीवुड एवं हरियाणवीं पॉप सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर सोमवार देर शाम को अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। टाटा पंच गाड़ी में सवार बदमाशों ने राहुल पर फायरिंग की। इस हमले में राहुल की जान बच गई। फायरिंग के बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए।
    जानकारी के अनुसार वारदात बादशाहपुर इलाके में हुई है। एसपीआर रोड पर टाटा पंच में सवार अज्ञात बदमाशों ने राहुल का पीछा शुरू कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। राहुल को जैसे ही पता चला कि उस पर गोलियां चलाई जा रही है तो राहुल ने अपनी गाड़ी को तेजी से दौड़ा लिया। मुहाने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

    राहुल फाजिलपुरिया पर हमला करने वाले लोग कौन थे और हमला क्यों किया गया, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
    बता दें कि राहुल फाजिलपुरिया ने 2024 में गुरुग्राम लोकसभा सीट से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। वे चुनाव में हार गए थे। राहुल फाजिलपुरिया बिजनेस घराने से संबंध रखते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म कपूर संस के गाने लड़की ब्यूटीफुल से अपनी पहचान बनाई।गायकी के साथ वे राजनीति में भी आए।