हमसे जुड़े

Follow us

27 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मादक पदार्थ त...

    मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 13.60 ग्राम स्मैक बरामद

    Kairana
    Kairana: मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 13.60 ग्राम स्मैक बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: कोतवाली पुलिस ने ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 13.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है। डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में पुलिस की ओर से परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा:नशे के

    अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” चलाया जा रहा है, जिसके मद्देनजर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 13.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता अनम निवासी ग्राम भूरा बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है।

    यह भी पढ़ें:– न्यू विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल चामल में युवाओं ने रक्तदान कर दिया नशा मुक्ति का संदेश