हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देवी हत्याकां...

    देवी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया, पिस्टल बरामद

    Kairana News
    Kairana News: देवी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया, पिस्टल बरामद

    पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते विगत दिनों न्यायालय में आत्मसमर्पण करके जेल चला गया था आरोपी

    • पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: किसान देवेंद्र उर्फ देवी हत्याकांड के मामले में पुलिस ने जेल में बंद आरोपी को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। हत्यारोपी पुलिस के दबाव के चलते विगत दिनों न्यायालय में आत्मसमर्पण करके जेल चला गया था। Kairana News

    विगत 09 जून को रात्रि करीब साढ़े नौ बजे कस्बे के मोहल्ला आलकलां निवासी किसान देवेंद्र उर्फ देवी की बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के वक्त देवेंद्र बदलूगढ़ में स्थित अपने खेत में चारपाई पर बैठा था। मामले की सूचना पर एएसपी संतोष कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की थी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हत्याकांड से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए थे। घटना के खुलासे को एसओजी व सर्विलांस समेत पुलिस की कई टीमें लगाई गई थी।

    मृतक के पुत्र सुनील ने यूसुफ निवासी मोहल्ला रोड की जोहड़ी शामली, तनवीर निवासी मोहल्ला अंसारियान, मोहम्मद मौमीन निवासी मोहल्ला आलकलां व भूरा निवासी मोहल्ला दरबारखुर्द कस्बा कैराना के विरुद्ध कोतवाली पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हत्याकांड में नामजद मौमीन व भूरा तथा यूसुफ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इसके अलावा, विगत 09 सितंबर को पुलिस ने हत्याकांड में वांछित एक और आरोपी प्रीत निवासी मोहल्ला बिसातियान कस्बा कैराना को गिरफ्तार किया था, जिसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। आरोपी प्रीत का नाम पुलिस तफ्तीश के दौरान प्रकाश में आया था। वहीं, देवेन्द्र उर्फ देवी की हत्या में अक्षय निवासी मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना का नाम भी पुलिस जांच के दौरान सामने आया था।

    पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते विगत दिनों आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण करके जेल चला गया था। गुरुवार को कोतवाली पुलिस न्यायालय से अनुमति प्राप्त करके आरोपी अक्षय को आठ घण्टे के पुलिस कस्टडी रिमांड(पीसीआर) पर लेकर आई। रिमांड के दौरान पुलिस ने हत्यारोपी अक्षय की निशानदेही पर अलीपुर मार्ग पर स्थित उसकी ट्यूबवेल के निकट ईंख के खेत से हत्या में प्रयुक्त 7.65 बोर का पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने हत्यारोपी को कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि देवेंद्र उर्फ देवी की हत्या के आरोप में जेल में बंद आरोपी अक्षय को आठ घण्टे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाया गया था। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद हुए है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– सात घरों में पकड़ी बिजली चोरी, एफआईआर दर्ज