हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home खेल India vs WI 1...

    India vs WI 1st Test Highlights: भारत की वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत, फैंस की उम्मीदें भी जीती

    India vs WI
    India vs WI 1st Test Highlights: भारत की वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत, फैंस की उम्मीदें भी जीती

    India vs WI 1st Test Highlights: अहमदाबाद। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन पारी और 140 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम केवल 162 रन ही बना सकी। टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने 48 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट हासिल किए। India vs WI

    भारत की पहली पारी

    • भारत ने अपनी पहली पारी 448/5 के स्कोर पर घोषित की।
    • केएल राहुल ने 100 रन की शानदार पारी खेली।
    • ध्रुव जुरेल ने 125 रन बनाए।
    • रवींद्र जडेजा नाबाद 104 रन पर रहे।
    • कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन का योगदान दिया।

    वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान रोस्टन चेज़ ने 2 विकेट लिए, जबकि जायडेन सील्स, जोमेल वारिकन और खारी पियरे ने एक-एक विकेट हासिल किए।

    वेस्टइंडीज की दूसरी पारी | India vs WI

    वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में भी संघर्ष किया और 146 रन पर ऑलआउट हो गई। शुरुआती झटके ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी।

    • टैगेनारिन चंद्रपॉल 8 रन पर आउट हुए।
    • एलिक अथानाजे ने 38 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की।
    • जस्टिन ग्रीव्स ने 25 और जायडेन सील्स ने 22 रन जोड़े।
    • भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 54 रन देकर 4 विकेट लिए, मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट और कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए।

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। India vs WI

    India vs. West Indies Test: मुकाबला नहीं महज़ फॉर्मेलिटी पूरी कर रही टीम इंडिया, तीसरे ही दिन जीतेगी …