हमसे जुड़े

Follow us

31 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More

    Trident Group: ट्राइडेंट ग्रुप के दीपावली मेले में दिखा उत्साह और उमंग का संगम

    Barnala News
    Barnala News: ट्राइडेंट ग्रुप के दीपावली मेले में दिखा उत्साह और उमंग का संगम

    पंजाबी संगीत जगत के दिग्गज गायक गुरदास मान ने दी अपनी मनमोहक प्रस्तुति

    बरनाला (सच कहूँ न्यूज)। Barnala News: ट्राइडेंट ग्रुप के वार्षिक दीपावली मेले में इस बार उत्साह और उमंग का अनोखा संगम देखने को मिला। पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य समारोह में पंजाबी संगीत जगत के दिग्गज गायक गुरदास मान ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मान ने अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। Barnala News

    मान ने मंच से पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता को राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर बधाई दी और कहा कि उन्होंने उद्योग जगत में पंजाब का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि गुरदास मान पंजाब की शान हैं, जिनके गीत हमारी मिट्टी की खुशबू से भरे हैं। सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि ट्राइडेंट बीते दो दशकों से बरनाला में दीपावली मेला आयोजित कर शहरवासियों को मनोरंजन और एकता का संदेश देता आ रहा है। कार्यक्रम के दौरान शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में श्री गुप्ता और उनके परिवार ने गुरदास मान को सम्मानित किया। ट्राइडेंट के प्रीमियम उत्पादों की धमाका सेल ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया, जिसके चलते इसकी अवधि 17 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई। Barnala News

    यह भी पढ़ें:– केंद्र 1600 करोड़ रुपये की घोषित सहायता जल्द जारी करे: हरपाल चीमा