हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home देश Ministry of C...

    Ministry of Civil Aviation: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कबाड़ बेचकर कमाये 81 लाख

    New Delhi
    New Delhi नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कबाड़ बेचकर कमाये 81 लाख

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Ministry of Civil Aviation: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक विशेष स्वच्छता अभियान के तहत तीन सप्ताह में 81.67 लाख रुपये का कबाड़ बेचा है। इस कबाड़ में ई-कचरा और बेकार फाइलें भी शामिल हैं। मंत्रालय ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर 02 अक्टूबर को लंबित मामलों के निपटान के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया था जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। New Delhi

    इसके तहत लक्षित जन शिकायतों में से 87 प्रतिशत का निपटारा कर दिया गया है और 4,988 फाइलों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा 31 अक्टूबर तक लक्षित 480 सफाई अभियानों में से 405 पूरे हो चुके हैं। कार्यालय में 31,353 वर्ग फुट की जगह खाली की गयी है। मंत्रालय ने बताया कि रद्दी बेचकर 81,66,756 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू स्वयं पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

    उन्होंने इस संबंध में 09 अक्टूबर को मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। इसके बाद 13 अक्टूबर को उन्होंने मंत्रालय परिसर का निरीक्षण किया था, कर्मचारियों से बात की थी, कैंटीन में सफाई का जायजा लिया था और पुस्तकालय का निरीक्षण किया था। उन्होंने कर्मचारियों से अपने काम, व्यवहार और सोच में स्वच्छता को अपनाने का आह्वान किया था। New Delhi