हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Chhath Puja: छठ पूजा पर्व पर यमुना नदी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Kairana
    Kairana: छठ पूजा पर्व पर यमुना नदी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    श्रद्धालुओं ने अस्त होते सूर्यदेव को दिया अर्घ्य एवं विशेष पूजा-अर्चना की

    • एसडीएम व तहसीलदार ने यमुना नदी पर पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Chhath Puja Festival: छठ पूजा पर्व पर यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अस्त होते सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की और अर्घ्य दिया। वहीं, छठ पर्व के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सोमवार को छठ पूजा पर्व का तीसरा दिन श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। कैराना में यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर शाम के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। Kairana

    इस दौरान श्रद्धालुओं ने अस्त होते सूर्य की विशेष पूजा-अर्चना की तथा अर्घ्य दिया। उन्होंने सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की कामना भी की। वहीं, छठ पर्व के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। एसडीएम निधि भारद्वाज व तहसीलदार अर्जुन चौहान ने यमुना नदी पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठां के साथ में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए यमुना पर पीएसी व प्राइवेट गोताखोर तैनात किए गए थे। सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री पुलिस-फोर्स के साथ यमुना नदी पर मुस्तैद रहे। Kairana

    इस अवसर पर सीओ कैराना श्यामसिंह, यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, तहसीलदार अर्जुन चौहान ने बताया कि छठ पर्व पर करीब चार हजार महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने यमुना नदी पर पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की है। श्रद्धालुओं के द्वारा अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामनाएं की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर यमुना नदी पर बड़ी संख्या ने पुलिस-फोर्स व गोताखोरों को तैनात किया गया है।

    यह भी पढ़ें:– गोसेवा दल के सदस्यों ने घायल नीलगाय का कराया उपचार