हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी तेज आवाज में ...

    तेज आवाज में गाने बजाने का विरोध करने पर चिकित्सक पर हमला

    Kairana News
    Kairana News: चिकित्सक पर हमला करने के आरोपी दर्जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: तेज आवाज में गाने बजाने से मना करने पर दर्जी ने चिकित्सक को डंडे से हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित चिकित्सक ने कोतवाली पुलिस से मामले की लिखित शिकायत की है। चिकित्सक पर हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। Kairana News

    मोहल्ला सरावज्ञान निर्मल चौराहा निवासी डॉ. प्रदीप जैन ने कोतवाली पुलिस को शिकायती-पत्र दिया है। बताया कि उसका क्लीनिक मोहल्ले में ही स्थित है, जिस पर वह और उसकी पत्नी बैठते है। क्लीनिक के पास में ही मोहल्ला अफगानान निवासी युवक ने सिलाई की दुकान कर रखी है। युवक अपनी दुकान में तेज आवाज में गाने बजाता है और मना करने के बावजूद भी नही मानता। बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह और उसकी पत्नी क्लीनिक पर मरीजों की जांच करके दवाई लिख रहे थे। इसी बीच उसने एक मरीज की धड़कन चेक करनी चाही, लेकिन पड़ोसी युवक की दुकान में बज रहे गाने की तेज आवाज के चलते मरीज की धड़कन का पता नही चल पाया। उसने युवक को गाने की आवाज कम करने को कहा, जिस पर युवक आगबबूला होकर उस पर टूट पड़ा।

    आरोपी ने उसके साथ में गाली-गलौच करते हुए भयंकर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उसे जमीन पर गिराकर डंडे से मारपीट करने लगा, जिसमें वह लहूलुहान हो गया। आस-पास के लोगो व राहगीरों ने आरोपी से बामुश्किल उसे बचाया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। चिकित्सक का कहना है कि आरोपी युवक के हमले में उसे काफी चोट पहुंची है तथा उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। पीड़ित चिकित्सक ने आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– कार्तिक पूर्णिमा पर ‘कालिंदी’ पर उमड़ा श्रद्धा का विशाल सैलाब